Posts

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, इस बार नहीं लगेगा देवघर का विश्‍व प्रसिद्ध श्रावणी मेला

Image
रांची  । राज्य के देवघर व दुमका में लगनेवाला श्रावणी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होनेवाला रथ मेला भी इस बार आयोजित नहीं होगा। आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला व रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता। अमिताभ कौशल के अनुसार, केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉक डाउन में रियायतों केा लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी भी किसी तरह की पब्लिक गैदरिंग नहीं हो सकती। धार्मिक सभा और समागम के आयोजन भी रोक बरकरार रखी गई है। उनके अनुसार, केंद्र का उक्त आदेश अभी भी लागू है। झारखंड सरकार का बड़ा फैसला 1.नहीं होगा श्रावणी व रथ यात्रा मेला का आयोजन 2.आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा, केंद्र ने पहले ही आयोजन पर लगा रखी है रोक

STET एग्जाम रद्द करने के खिलाप Abvp Darbhanga के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

Image
आज दिनांक 15 जून सोमवार को  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा  सी एम ABVP कॉलेज छात्रसंघ  के द्वारा STET एग्जाम रद्द करने के खिलाप सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखते हुए  बिहार सरकार सुशासन सरकार के खिलाप  सी एम कॉलेज गेट पर  प्रदर्शन  किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व  सी एम कॉलेज के छात्र संघ अध्य्क्ष कौशल कुमार ने किया। कौशल कुमार झा  प्रदर्शन करते हुए  कहा कि ये सरकार छात्रों की विरोधी है जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तो चौपट करके ये अब न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गए है। विद्यार्थी परिषद इसका कड़ा विरोध करती हैं।इस मौके पर सी एम कॉलेज छात्रसंघ प्रभारी एवं SFD जिला प्रमुख श्रीकान्त कुमार ने भी बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसटीइटी की परीक्षा रद्द करना बिहार के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। STET एग्जाम पूरी जांच प्रक्रिया के साथ लिए गया था।सरकार पुनर्विचार करें अन्यथा  विद्यार्थी परिषद समय आने पर सड़को पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए   उग्र आंदोलन करने...

वैशाली में गैस टैंकर से निकलने लगी शराब, 50 लाख की बोतलों के लिए मची लूट

Image
  वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून हवा हो गया। छतवारा से वड़हर चौक के तरफ जाने वाली सड़क पर बतहा हाट के निकट गुरुवार की देर रात एक गैस टैंकर पलट गया। टैंकर के अंदर कार्टून में शराब की बोतलें रखी गई थीं। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे माफियाओं द्वारा शराब के कई कार्टून गायब कर दिए गए। जानकारी मिलने पर महुआ थाने की पुलिस मामले की पड़ताल के लिए पहुंची। एक अनुमान के मुताबिक टैंकर में करीब 50 लाख रुपये की शराब भरकर लाई जा रही थी। शराब को कहां पहुंचाना था और कहां से लाई गई थी? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कार्टून के कार्टून ले गए शराब     महुआ थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जोरदार आवाज हुई, बाहर देखा तो खेत की ओर गैस टैंकर पलटा था। टैंकर के अंदर झांककर देखा तो उसमें कार्टून रखे थे। छानबीन में पता चला कि कार्टून के अंदर शराब की बोतलें रखी गई हैं। कुछ ही देर में सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इस बीच बड़ी संख्या में शराब माफिया पहुंचे और कार्टून के कार्टून वाहन में भरकर ले जाने लगे। जानकारी मिलने...

लालू यादव के तीसरे बेटे का खुला राज पर फिर उठा नया सवाल, RJD ने कहा- JDU की गंदी राजनीति

Image
 राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पक्ष-विपक्ष में घूमती बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में अब उनके एक नए बेटे की एंट्री चर्चा में है। अभी तक तो लोग यही जानते थे कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) व तजेस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ही लालू यादव के दो बेटे हैं, लेकिन बिहार सरकार में मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता नीरज कुमार (Niraj Kuamr) लालू के तीसरे बेटे को खोज लाए हैं। नाम है तरूण यादव (Tarun Yadav)। लालू परिवार (Lalu Family) के निकट के लोगों ने इसका राज खोला है। हालांकि, इसके साथ नए सवाल भी खड़े हो गए हैं। उधर, आरजेडी ने इसे घटिया राजनीति करार देते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से जवाब मांगा है।    मंत्री नीरज कुमार ने पूछा लालू का बेटा तरूण यादव कौन ?    विदित हो कि मंत्री नीरज कुमार ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने तेजस्‍वी व तेज प्रताप यादव के अलावा एक और व्‍यक्ति तरुण यादव नाम से भी जमीन खरीदी है। जमीन के दस्‍तावेज के अनुसार वह लालू का तीसरा बेटा तरुण यादव है। मंत्र...

बिहार में राजनीतिक भूचाल: तेजस्वी ने किया बड़ा खुलासा-कौन है लालू का तीसरा बेटा तरूण यादव

Image
    बिहार में विधानसभा की आहट शुरू होते ही पक्ष-विपक्ष के बीच अब नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जदयू ने लालू के तीसरे बेटे के नाम को लेकर कई खुलासे किए और पूछा कि लालू यादव अपने तीसरे बेटे तरूण यादव जिसके नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराई गई है, उसके बारे में जनता को बताएं। जनता तो ये जानती है कि लालू के दो ही बेटे हैं, तेजप्रताप और तेजस्वी यादव। एेसे में तरूण यादव कौन हैं? उनके बारे में बताएं।

जिनको नहीं मिल रही शराब, वे मुझे हटाना चाहते हैं:सीएम

Image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब के धंधेबाज तो पहले से मेरे खिलाफ हैं। अब जिनको शराब नहीं मिल रही, वह भी मुझे हटाना चाहते हैं। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराबबंदी लागू की, तो उनको दो-सवा दो साल में ही तरह-तरह से परेशान करके कुर्सी से हटा दिया गया। मगर बिहार की जनता का रुख सकारात्मक है। इसलिए मुझे ऐसे लोगों की परवाह नहीं है।    मुख्यमंत्री गुरुवार को नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास को नई उछाल देने वाले एक बड़े एजेंडे का भी जिक्र किया। कहा-हमें अगली बार सरकार बनाने का मौका मिला, तो हम हरेक खेत में पानी पहुंचा देंगे। कृषि अर्थव्यवस्था आधारित बिहार में इसकी दरकार दशकों से रही है।

राजधानी पटना में 2 और कोरोना संक्रमित मिले, नहीं थम रहा है कोरोना संक्रमण

Image
राजधानी पटना में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है हर रोज़ नए मामले सामने देखने को मिल रहा है वही राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना के नए मामले मिले है यह दोनों मामले में से एक मैनपुरा और वही सर्दी, खांसी, बुखार हाेने पर उसे बुधवार को भर्ती किया गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया। वहीं मनेर का 29 साल का युवक पटना एम्स में भर्ती है। वह टीबी का मरीज है और 6 जून को दिल्ली से लौटा है। दूसरा तरफ मनेर का रहने वाला है मनेर का मरीज अभी PMCH में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है जो की 48 साल का है वही आईजीआईएमएस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 33 साल का एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। वह भोजपुर जिले के बिहिया का रहने वाला है। शरीर में खून की कमी की शिकायत लेकर बुधवार को भर्ती हुआ था।