लालू यादव के तीसरे बेटे का खुला राज पर फिर उठा नया सवाल, RJD ने कहा- JDU की गंदी राजनीति
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पक्ष-विपक्ष में घूमती बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में अब उनके एक नए बेटे की एंट्री चर्चा में है। अभी तक तो लोग यही जानते थे कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) व तजेस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही लालू यादव के दो बेटे हैं, लेकिन बिहार सरकार में मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता नीरज कुमार (Niraj Kuamr) लालू के तीसरे बेटे को खोज लाए हैं। नाम है तरूण यादव (Tarun Yadav)। लालू परिवार (Lalu Family) के निकट के लोगों ने इसका राज खोला है। हालांकि, इसके साथ नए सवाल भी खड़े हो गए हैं। उधर, आरजेडी ने इसे घटिया राजनीति करार देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से जवाब मांगा है।
विदित हो कि मंत्री नीरज कुमार ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी व तेज प्रताप यादव के अलावा एक और व्यक्ति तरुण यादव नाम से भी जमीन खरीदी है। जमीन के दस्तावेज के अनुसार वह लालू का तीसरा बेटा तरुण यादव है। मंत्री नीरज कुमार ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी और तेज प्रताप की तरह उसका नाम भी हिन्दी अक्षर ‘त’ से शुरू होता है। उन्होंने पूछा कि क्या लालू यादव का बेटा है तरुण यादव? क्या वह दत्तक पुत्र (Adopted Son) है? लालू यादव को इसे लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
Comments
Post a Comment