जिनको नहीं मिल रही शराब, वे मुझे हटाना चाहते हैं:सीएम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब के धंधेबाज तो पहले से मेरे खिलाफ हैं। अब जिनको शराब नहीं मिल रही, वह भी मुझे हटाना चाहते हैं। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराबबंदी लागू की, तो उनको दो-सवा दो साल में ही तरह-तरह से परेशान करके कुर्सी से हटा दिया गया। मगर बिहार की जनता का रुख सकारात्मक है। इसलिए मुझे ऐसे लोगों की परवाह नहीं है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास को नई उछाल देने वाले एक बड़े एजेंडे का भी जिक्र किया। कहा-हमें अगली बार सरकार बनाने का मौका मिला, तो हम हरेक खेत में पानी पहुंचा देंगे। कृषि अर्थव्यवस्था आधारित बिहार में इसकी दरकार दशकों से रही है।
Comments
Post a Comment