बिहार में राजनीतिक भूचाल: तेजस्वी ने किया बड़ा खुलासा-कौन है लालू का तीसरा बेटा तरूण यादव

    बिहार में विधानसभा की आहट शुरू होते ही पक्ष-विपक्ष के बीच अब नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जदयू ने लालू के तीसरे बेटे के नाम को लेकर कई खुलासे किए और पूछा कि लालू यादव अपने तीसरे बेटे तरूण यादव जिसके नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराई गई है, उसके बारे में जनता को बताएं। जनता तो ये जानती है कि लालू के दो ही बेटे हैं, तेजप्रताप और तेजस्वी यादव। एेसे में तरूण यादव कौन हैं? उनके बारे में बताएं।

Comments