आचार्य बालकृष्ण का दावा : पतंजलि की दवा से ठीक हुए कोरोना के करीब हजार मरीज।

  जब से पूरी दुनिया में करना महामारी ने अपना पैर पसारा है उसके बाद ही पुरे दुनिया में सभी डॉक्टर और बड़ी बड़ी कंपनी ने इसकी दवा बनान सुरु कर दी थी वही इंडिया भी इसमें पीछे नहीं है और बहुत सारे  कंपनी ने तो इसका दावा भी किया है की कोरोना के दवा उन्होंने तैयार कर लिए है वही दूसरी तरफ देश की जानी मानी आयुर्वेद कंपनी पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने अब दावा करते हुए कहा है की पतंजलि की ओर से दावा किया गया है कि उसने कोरोना की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है. आचार्य बालकृष्ण इस दवा से 1 हजार से ज्यादा लोगों के ठीक होने की भी बात कही है।
       आचार्य बालकृष्ण ने यह दावा करते हुए यह कहा है की देश में अलग अलग जगहों पर कई कोरोना पोजेटिव मरीजों को यह दवा दी गई है जिसमे से करीब अब तक 80 प्रतिशत लोग ठीक भी हो चुके है वह यह भी कहते है जैसे ही चीन से यह बीमारी पूरी दुनिया में फैलना सुरु हुई थी वैसे ही उन्होंने अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया, जिसका परिणाम अब सामने आया है. उन्होंने यह भी साफ साफ कहा है की दवा का सिर्फ सफल परीक्षण ही नहीं किया है इसे हमने तैयार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस दवा के निर्माण के लिए पतंजलि के सैकड़ों वैज्ञानिक दिन-रात एक कर काम करते रहे.

Comments